लोग सुन्दर और चमकदार त्वचा के लिए तरह-तरह की चीज़ें अपनाते हैं। आज के समय में त्वचा से सम्बंधित बहुत सी परेशानियाँ लोगों को हो रही हैं जैसे कील, मुहासे, दाग धब्बे इत्यादि। इससे बचने के लिए लोग महँगे से महँगा प्रोडक्ट प्रयोग करते हैं लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं मक्खन फेस पैक के फायदे? क्या आपने कभी अपनाया हैं मक्खन फेस पैक? अगर आपने कभी मक्खन फेस पैक नहीं अपनाया और आप नहीं जानते कि मक्खन का फेस पैक कैसे बनाते हैं तो चिंता न करें। आज हम आपको बताने जा रहे मक्खन फेस पैक और इसके फायदे के बारे में।
एक नजर इन कूल से ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स पर
DIY मक्खन फेस पैक के लिए सामग्री:
DIY मक्खन फेस पैक के फायदे जानने से पहले हम जानेंगे कि मक्खन फेस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए होगी और कैसे इसे बनाया जायेगा। तो DIY मक्खन फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए हैं ये चीज़ें:
- एक चम्मच मक्खन
- एक चम्मच चन्दन पाउडर
- आधा चम्मच बेसन
- ज़रूरत के अनुसार गुलाबजल

घर पर कैसे बनाएं DIY फेस स्क्रब
DIY मक्खन फेस पैक बनाने की विधि:
एक चम्मच मक्खन, एक चम्मच चन्दन पाउडर, आधा चम्मच बेसन को आपस में अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसको पेस्ट बनाने के लिए इसमें जरुरत के अनुसार गुलाबजल डालें। अब ये पेस्ट ऐसा हो जायेगा जो त्वचा पर आसानी ने फ़ैल सके।
इसे स्वयं करें: ये है घर पर वैक्स बनाने का आसान तरीका
DIY मक्खन फेस पैक को प्रयोग करने की विधि:
अब हम बात करने जा रहे हैं कि कैसे इस मक्खन फेस पैक को त्वचा पर प्रयोग किया जाये। इसके लिए आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान दें।
- सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और चेहरे को सूखने दें।
- जब चेहरा सूख जाये इसके बाद आप इस मक्खन फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाये।
- आप इसे आँखों के नीचे भी लगा सकते हैं। इसके कोई नुकसान नहीं है।
- 15 मिनिट से 25 मिनिट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- जब ये अच्छे से सूख जाये तो गुनगुने पानी से हल्के हाथ से मसाज करते हुए इस फेस पैक को धो लें।
- एक दिन छोड़ कर एक दिन इसका प्रयोग करें।
आप देखेंगे कि आपकी त्वचा में कांति आ गई है और आपका चेहरा चमकदार, मुलायक एवं दाग रहित हो गया है।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं DIY नाइट क्रीम

DIY मक्खन फेस पैक के फायदे:
हमने यहाँ देखा कि कैसे मक्खन फेस पैक को बनाया जाता हैं। अब हम जानेंगे DIY मक्खन फेस पैक के फायदे:
- त्वचा के दाग़ धब्बे ख़त्म होते हैं।
- त्वचा मुलायम हो जाती हैं।
- रंगत निखरती हैं।
- त्वचा की झुर्रियाँ नष्ट होती हैं।
- त्वचा में चमक और खिंचाव आता हैं।

टिश्यू पेपर के ऐसे स्मार्ट ब्यूटी हैक्स , जिनको जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान
- आँखों के नीचे के काले घेरे भी इससे दूर होते हैं।
- कील मुहासों की समस्या दूर होती हैं।
- त्वचा को ब्लीच करने में सहायक होता है यह मक्खन फेस पैक।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं कॉफी स्क्रब
तो एक आसान से DIY मक्खन फेस पैक के फायदे इतने अधिक हैं। अगर आप मक्खन फेस पैक का उपयोग करते हैं तो आपको कभी किसी क्रीम की जरूरत नहीं होगी क्योंकि मक्खन में कई गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को सुन्दर बनाते हैं। यह फेस पैक आप आसानी से बनाकर इसका उपयोग कर सकते हैं इसके किसी प्रकार के दुष्परिणाम नहीं हैं।
नोट: मक्खन फेस पैक बनाने की और भी कई विधि हैं और ये सबसे आसानी से बनाया जाने वाला मक्खन फेस पैक हैं।