सुन्दर बालों की चाहत हर किसी को होती है। लोग चमकदार और सुन्दर वालों के लिए तरह तरह के प्रयोग भी अपनाते हैं। आज हम यहाँ बात करने वाले हैं ऐसे DIY तेल के बारे में, जो आसानी से घर में तैयार हो जायेंगे और जिससे आपके वालों को मिलेगा पोषण जिससे आपके बाल सुन्दर एवं चमकदार बनेंगे। ये तेल बहुत ही कम पैसे में और घर पर बहुत ही कम समय में बनाये जा सकते हैं। ये तेल घर में ही उपलब्ध चीज़ों से बनाया जा सकता है।
आपके बालों की हर परेशानी का इलाज है ये बेस्ट हेयर केयर मास्क
पहली विधि
सामग्री:
आपको घर पर बालों के लिए DIY तेल बनाने के लिए चाहिए होंगी ये चीज़ें जैसे:
- 3 बड़े चम्मच कलौंजी ऑयल।
- एक चम्मच केस्टर ऑयल।
- 4 चम्मच नारियल ऑयल।
- 2 चम्मच मैथी दाना पाउडर।
- 10 से 15 बूंद रोजमेरी ऑयल।

DIY: घर पर ही अपने बालों को बनाएं घना और चमकदार
बालों के लिए DIY तेल बनाने की विधि:
- एक बाउल लें।
- बाउल में कलौंजी का तेल, नारियल का तेल, केस्टर ऑयल डालें और इसे अच्छे से आपस में मिलाएं।
- अब इसमें रोजमेरी ऑयल की 10 से 15 बूंदें डालें।
- इसमें मैथी दाने का पाउडर भी मिला लें।

प्याज का रस है आपके बालो के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद जानिए कैसे
प्रयोग की विधि:
अब आप इस तेल को बालों में अच्छे से पूरी लम्बाई और जड़ों तक लगायें। अगर आप इस तेल को रात में लगाकर सोते हैं तो और भी ज्यादा अच्छा होगा। सुबह आप किसी हर्बल या माइल्ड शैम्पू से शैम्पू कर लें। आप अपने बालों में कुछ ही दिनों में अंतर देखेंगे।
दूसरी विधि
सामग्री:
- 250 ग्राम नारियल का तेल।
- 100 ग्राम ओलिव ऑयल।
- 4 गुडहल के फूल।
- 20 ग्राम सूखे आंवले।

करना चाहते है बालों को स्ट्रेट तो ट्राई करे ये घरेलू उपाय
DIY तेल बनाने की विधि:
- सबसे पहले नारियल के तेल को कम आँच पर गरम होने के लिए रख दें।
- अब इसमें ओलिव ऑयल डाल दीजिये।
- अब इसमें आप डालिए आंवला और गुडहल के फूल।
- इसे तब तक पकाएं जब तक फूल काले न हो जाएँ और आंवला काला न हो जाये।
- अब इसे ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक कंटेनर में भर लें।

इस मानसून जरूर ट्राई करे ये 5 सुपरकूल हेयरस्टाइल्स
प्रयोग की विधि:
अब इसका प्रयोग आप सोते समय करें। या बाल धोने के 2 घंटे पहले अच्छे से इससे बालों में इसकी मालिश करें और फिर हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।
आप इन दोनों में से किसी एक तेल का चुनाव कर सकते हैं। इनके सिर्फ परिणाम है कोई दुष्परिणाम नहीं हैं। आप इन तेल को घर में आसानी से बना सकते हैं। ये DIY तेल घर में बहुत कम पैसों में बनाये जा सकते हैं और इसे बालों की कई प्रकार की समस्या का समाधान होता है और बालों में घनापन और खूबसूरती आती है साथ ही साथ बाल चमकदार हो जाते हैं। आप और अच्छे से इसके बारे में जानने के लिए इस विडियो को देखें: