अभी हाल में पूरा विश्व जिस महामारी से जूझ रहा है उससे बचने के लिए सैनिटाइज़र का प्रयोग किया जाना आवश्यक है। और अगर बाजार से सैनिटाइज़र खरीदते हैं तो वह महँगा भी होता है। घर पर ही बहुत आसानी से सैनिटाइज़र बनाया जा सकता है और इसे उपयोग किया जा सकता है। इस समय सभी को सैनिटाइज़र प्रयोग करना जरुरी है जिससे इस महामारी से बचाव किया जा सके तो तो आप घर में ही सैनिटाइज़र बनाएँ और इसे प्रयोग करें।
घर पर कैसे बनाएं DIY फेस स्क्रब
घर पर सैनिटाइज़र बनाने का तरीका:
एलोवेरा सैनिटाइज़र:
एलोवेरा सैनिटाइज़र बनाने के लिए चाहिए होगी ये सामग्री एलोवेरा जेल, डिस्टिल्ड वाटर, लोंग एसेंशियल ऑयल, लेवेंडर एसेंशियल ऑयल, विटामिन ई ऑयल। अब जानते हैं कैसे एलोवेरा सैनिटाइज़र बनाएँ:
- सबसे पहले एक साफ़ बर्तन ले लीजिये।
- इस बर्तन में ¼ कप एलोवेरा जेल डालें और ¼ चम्मच विटामिन ई ऑयल डालें।
- इसमें 2 बूंद एसेंशियल ऑयल और दो बूंद लेवेंडर ऑयल डालें।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं DIY नाइट क्रीम

- अब इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें जिससे यह अच्छे से मिक्स हो जाये।
- अब इसमें 2 बड़े चम्मच डिस्टिल्ड वाटर डालें।
- आब इसे कंटेनर में भर कर रख दें।
देखिये कितनी आसानी से और कितने जल्दी आपका होम मेड सैनिटाइज़र बनकर तैयार हो गया। यह सैनिटाइज़र आपको इस महामारी से बचने में सहायता करेगा।
सी साल्ट सैनिटाइज़र:
सी साली सैनिटाइज़र बनाने के लिए आपको चाहिए सी साल्ट, दालचीनी एसेंशियल ऑयल, डिस्टिल्ड वाटर, नीलगिरी एसेंशियल ऑयल, लॉन्ग एसेंशियल ऑयल, लेमन एसेंशियल ऑयल। देखते हैं सी साल्ट सैनिटाइज़र को कैसे बनाएँ:
- एक साफ़ स्प्रे बोतल लें।
- इसमें आधा चम्मच सी साल्ट डालें।
- इसमें हर एसेंशियल ऑयल की दो-दो बूंदें डालें।
इसे स्वयं करें : जाने क्यों है हेयर मास्क अच्छा? कैसे बनाएं इसे अपने घर पर

- अब इसमें 2 बड़े चम्मच डिस्टिल्ड वाटर डालें।
- थोड़ी देर इसे ऐसे ही रखें और इसे अच्छे से मिक्स करें।
ये हमारा एक और होम मेड सैनिटाइज़र बनकर तैयार हो गया आप इसे अब उपयोग कर सकते हैं। यह सुरक्षित और कम दाम का सैनिटाइज़र है जो आप घर में आसानी से बना सकते हैं।
अल्कोहल सैनिटाइज़र:
इस महामारी से बचने के लिए अल्कोहल सैनिटाइज़र को बहुत ही उम्दा माना गया है। इस सैनिटाइज़र को घर में बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी कुछ चीज़ें जैसे रबिंग अल्कोहल, पिपरमेंट एसेंशियल ऑयल, लेवेंडर ऑयल, विटामिन ई ऑयल, एलोवेरा जेल इत्यादि।
इसे स्वयं करें : घर पर कैसे बनाएं हेयर सीरम
- एक साफ़ स्प्रे बोतल लीजिये।
- चार बड़े चम्मच रबिंग अल्कोहल इसमें डालिए।
- अब इसमें 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल डालें।
- अब इसमें सारे एसेंशियल ऑयल की दो बूंद डालिए।

- अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालिए।
- इसे अच्छे से मिला लीजिये।
ये आपका अल्कोहल सैनिटाइज़र बनकर तैयार हो गया अब आसानी से आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
इसे स्वयं करें: ये है घर पर वैक्स बनाने का आसान तरीका
इस तरह से आप घर पर ही जो महामारी अभी चल रही है उससे बचने के लिए सैनिटाइज़र बना सकते हैं। यह सैनिटाइज़र बाज़ार के सैनिटाइज़र से काफी सस्ता होता है और अच्छा भी होता है। आसानी से बनने वाला ये सैनिटाइज़र काफी समय चलता है। तो आप ही इसे घर में बनाएँ और बिमारियों से खुद का बचाव करें।