एक बार फिर बॉलीवुड में शादी की शहनाई बजने की खबर सामने आ रही है कुछ स्टार्स लंबे समय से साथ है तो कुछ अभी रिलेशन में आए है। अब ये खबर कितनी सच और कितनी अफ़वाह है ये तो बाद में पता चलेगा उससे पहले चलिए आपको बताते है की वह कौन कौन से सितारे है जिनके
फैंस के साथ साथ सितारों के घर वाले भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
जाने कौन से है ऑनस्क्रीन बॉलीवुड कपल्स जिनकी कमाल की है केमिस्ट्री
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर और करन जौहर को अपना मेंटॉर बताने वाली आलिया भट्ट काफी समय से रिलेशन में है वो बात अलग है की ये बात पहले उन्होंने कभी खुल कर मीडिया के सामने नहीं बोली पर जैसे जैसे उनके रिश्ते को ज्यादा समय हो रहा है वो खुल कर अपने रिश्ते के बारे में बोल रहे है खबरे आ रही थी की रणबीर और आलिया 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले है पर ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। अब उनके फैंस और घर वालो को 2021 का इंतज़ार करना होगा क्योकि 2021 में दोनों के घर शादी की शहनाई बज सकती है । साथ ही आपको बता दे की ये दोनों एक-दूसरे के फैमिली फंक्शंस और पार्टियों में भी अक्सर साथ नज़र आते है ।

लॅान्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रखे इन बातों का खास ध्यान
नताशा दलाल-वरुण धवन
नताशा –वरुण काफी लम्बे समय से रिलेशन में है दोनों को कई बार साथ देखा गया है आपको बता दे की वरुण अपने करियर की शुरुआत से ही नताशा को डेट कर रहे है नताशा फैशन डिज़ाइनर है और दोनों स्कूल टाइम से साथ है 2019 में इनकी सगाई की खबरे सामने आई जिसके बाद सभी ने मान लिया था की 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है पर में ऐसा होता कुछ दिख नहीं रहा हो सकता है 2021 में दोनों शादी कर ले।

ब्यूटी सीक्रेट : सोशल मीडिया पर छाया मलाइका अरोड़ा का होममेड बॉडी स्क्रब सीक्रेट
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
फिटनेस की रानी कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा काफी समय से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है सलमान खान के भाई अरबाज़ से तलाक लेने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार करा है दोनों अब सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते है फैंस को उस दिन का इंतज़ार है जब दोनों शादी के बंधन में बंध जाएगे खबर ये भी थी की दोनों 2020 में शादी कर रहे है पर अब लगता है उनके फैंस को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।

गैब्रिएला डिमैट्रिएड्स-अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने अपने शादी के रिश्ते को खत्म कर दिया। अर्जुन और मेहर की आपसी सहमति के बाद एक दूसरे को तलाक दिया। कहा जाता है की अर्जुन ने अपनी लिवइन पार्टनर गैब्रिएला डिमैट्रिएड्स के लिए अपनी शादी को खत्म किया । आज की बात करे तो इन दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है और अर्जुन गैब्रिएला डिमैट्रिएड्स के बच्चे के पिता भी बन चुके है हो सकता है ये दोनों 2020 के अंत या 2021 में शादी कर ले।

जानिए कौन से है बॉलीवुड के सबसे शॉकिंग तलाक
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ
दिशा जो अक्सर अपने कपड़ो को लेकर चर्चा में बनी रहती है काफी समय से टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही है। दोनों ने अपने रिश्तो को सबके सामने नहीं स्वीकारा है पर इन्हे अक्सर साथ में ही देखा जाता है। भले ही ये अपने रिश्ते को अभी सबसे सामने न कहे पर कही न कही सभी को इनके रिलेशन के बारे में पता है और इनके फैंस भी चाहते है की जल्द ही ये दोनों शादी कर ले।

शिबानी दांडेकर-फरहान अख्तर
बी टाउन में इन दिनों दोनों की शादी की खबरे आ रही है। शिबानी दांडेकर-फरहान अख्तर एक दूसरे को काफी समय से भी डेट कर रहे है। शिबानी पेशे से बेहतरीन वीजे, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। आपको बता दे की अपनी पत्नी अधुना से अलग होने के बाद से फरहान और शिबानी को कई वेकेशंस पर साथ में देखा गया। ऐसी खबरें आ रही हैं कि फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तूफान’ के बाद शिबानी दांडेकर के साथ शादी करेंगे। अब इसमें कितना सच है और कितनी अफ़वाह ये तो बाद में ही पता चलेगा।

अरेंज्ड मैरिज से जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातें
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल
बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक सुष्मिता सेन को कौन भूल सकता है जो अपनी फिटनेस के साथ साथ एक अच्छी सिंगल माँ भी है पर इन दिनों सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ काफी खबरों में है। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है दोनों साथ में सोशल मीडिया पर कई फोटो भी शेयर करते है। अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी की बात पर कोई कमेंट नहीं किया है पर क्या पता दोनों 2021 में शादी के बंधन में जाए।
