शादी के समय दुल्हन को बहुत स्ट्रेस या टेंशन रहता है। कभी कभी दुल्हन उस स्ट्रेस को किसी के सामने जाहिर भी नहीं कर सकती। लेकिन दुल्हन इस स्ट्रेस को योग के द्वारा कम और नष्ट कर सकती है और दिख सकती है फिट, खुश और स्ट्रेस फ्री। ये सभी योगासन आसानी से किये जा सकते हैं और इससे शरीर की स्थूलता भी कम होगी, साथ ही साथ त्वचा भी चमकदार होगी और भी कई फायदे होंगे। वैसे हर दुल्हन को अपनी शादी से कम से कम एक महीने पहले से ये योगासन शुरू कर देने चाहिए, इससे शादी में दुल्हन बहुत खुबसूरत दिखे। तो आइये जानते हैं ऐसे योगासन के बारे में जो दुल्हन को करेंगे फिट:
एक नजर उन सेलेब्स पर जिन्होंने कोरोना-काल में लिए सात फेरे
दुल्हन के द्वारा किया जाने वाले योगासन:
नौकासन:
- जमीन के बल लेट जायें।
- शरीर के ऊपरी हिस्से और पैरों को ऊपर की ओर उठायें।
- आपके शरीर का भार कूल्हों पर ले आयें।
- हाथों और पैरों को मोड़ना नहीं है।
- आपकी आंखे, उंगलियां और पैर एक समांतर रेखा में रखें।
- कुछ देर इस ही अवस्था में रहें।
यह दुल्हन के द्वारा किया जाने वाले योगासन में से एक है जिससे दुल्हन का शरीर फिट होता है साथ ही साथ स्ट्रेस भी कम होता है। इससे शरीर में लचीलापन आता है।

2021 में इन सितारों के घर बज सकती है शादी की शहनाई
ताड़ासन:
- पैरों के अंगूठों को मिलाकर खड़े हो जायें।
- अब हाथों को शरीर से थोड़ी दूरी पर सीधा रखिये।
- अब गहरी सांस लेते रहिये।
- कुछ देर इस ही अवस्था में रहिये।
वैसे तो यह आसन सभी के लिए बहुत उम्दा आसन माना जाता है लेकिन दुल्हन के द्वारा किया जाने वाले योगासन में इसका महत्व बहुत अधिक है।

DIY: अपनी शादी की ड्रेस कैसे करें डिजाइन
सेतु बंध सर्वांगासन:
- सीधे लेट जायें।
- घुटनों को मोड़ लीजिये।
- अब कमर से शरीर को ऊपर की तरफ उठायें।
- दोनों हाथ से पैर की एडी को छूने की कोशिश करिये।
- कुछ देर इस ही अवस्था में रहिये फिर वापस साधारण अवस्था में आ जायें।

एक नजर इन 7 खूबसूरत ब्राइडल हेयरस्टाइल्स पर
ये सभी आसन दुल्हन के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। दुल्हन के द्वारा किया जाने वाले योगासन में इन्हें प्राथमिकता दी गई है इसके अलावा दुल्हन शवासन, सूर्य नमस्कार, विपरीत करणी आसन, मयूरासन कई प्रकार के आसन कर सकती है। इन सभी आसनों से दुल्हन को स्ट्रेस फ्री महसूस होगा और दुल्हन के द्वारा किया जाने वाले योगासन में इन आसनों को सबसे ज्यादा किया जाता है जिससे दुल्हन फिट दिखाई देते हैं, त्वचा पर तेज़ दिखाई देता है। आप इन विडियो से भी इन आसनों को कैसे किया जाये यह सीख सकते हैं: