योग एक ऐसा वरदान है जिससे कई प्रकार के रोग नष्ट किये जा सकते हैं। और कई प्रकार के रोगों पर नियंत्रण किया जा सकता है। आजकल के समय में लोगों का खान पान बहुत बदल गया है। आजकल लोग घर के खाने पर नहीं बल्कि बाहर जैसे होटल के खाने पर ज्यादा आश्रित हैं। इसका एक कारण है लोगों के पास समय की कमी क्योंकि इस महंगाई के समय पर हर कोई पैसा कमाने में लगा हुआ है। लेकिन इन सब का विपरीत परिणाम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बाहर का खाना बहुत अधिक खाने से मोटापे जैसी समस्या बहुत बढ़ रही है। आजकल के समय में बर्गर और पिज़्ज़ा जैसे फास्टफूड का बहुत चलन है। और इनको खाने से शरीर में अत्यधिक चर्बी जमा हो जाती है। जब तक लोग इसके प्रति सचेत होते हैं तब तक कई बीमारियाँ उन्हें घेर लेती हैं। योग वर्कआउट से वजन को बहुत जल्दी कम किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है।
गर्भावस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां,जो हर महिला को मालूम हो
हर चीज़ के कुछ नियम होते हैं चाहे वो योग हो या काम या खाना।। अगर आप सच में अपना वजन कम करने के लिए योग की तरफ अपना रुख कर रहे हैं तो बहुत ही अच्छी बात है। लेकिन योग के साथ -साथ इन चीज़ों को भी ध्यान में रखें तो बहुत जल्दी आपको परिणाम मिलेंगे। मोटापा कम करने के कुछ नियम जो योग वर्कआउट से थोड़े अलग हैं लेकिन वजन कम करने में सहायक सिद्ध होंगे:
स्तनों के नीचे पड़ने वाले चकत्तों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार
- खाना समय पर खाना।
- जब भी पानी पियें हल्का गुनगुना पानी पिएँ।
- खाने को कम से कम 32 बार चबाकर खाएँ। खाना निगले नहीं।
- खाने के तुरंत बाद पानी न पिएँ। कम से कम 30 मिनिट बाद ही पानी पिएँ।
- ठन्डे पानी से परहेज करें।
- खाना खाने के तुरंत बाद न सोयें। कम से कम 2 घंटे का अन्तराल लें।
इन बातों का विशेष ध्यान रखें। अगर आप इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए योग वर्कआउट करेंगे तो आपका वजन तो कम होगा ही साथ ही वजन वापस से नहीं बढेगा। वजन कम करने के लिए योग में इन्हें दे महत्व।
वजन कम करने के लिए योग:
यूटीआई इंफेक्शन किस प्रकार महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है
- सूर्यनमस्कार
- वज्रासन
- वृक्षासन
- भुजंगासन
- शवासन
भारतीय महिलाओं में विटामिन-डी की कमी का कारण
ध्यान रहे की शवासन को सबसे आखिरी में करें। इससे वजन कम तो होगा ही साथ ही मस्तिष्क की एकाग्रता बढेगी और शरीर के कई सारे रोगों से मुक्ति मिलेगी। इन सभी योग में से सबसे ज्यादा फायदा होता है सूर्यनमस्कार से। अगर आप बहुत फुर्ती में 12 बार सूर्यनमस्कार करते हो तो एक महीने के अन्दर ही आपको वजन कम करने में सफलता प्राप्त हो जाएगी। और 3 महीने में आपका शरीर सुडोल हो जायेगा। साथ ही इससे दिमाग तेज़ होता है शरीर में स्फूर्ति आती है।