जैसा कि आज के समय में महिलाएँ भी कार्य करने के लिए घरों से बाहर जाती हैं और बड़ी-बड़ी कंपनी में अच्छी पोस्ट पर आज महिलाएँ बैठी हुई हैं लेकिन फिर भी कभी-कभी इनकी सुरक्षा के लिए इनके घरवाले चिंतित रहते हैं। तो आज हम यहाँ बात करने वाले है कामकाजी महिलाओं के लिए भारत के 11 सबसे सुरक्षित शहरों के बारे में। तो चलिए जानते हैं इन शहरों के बारे में।
दिल्ली के 8 सर्वश्रेष्ठ हैंगआउट प्लेस
एक नज़र कामकाजी महिलाओं के लिए भारत के 11 सबसे सुरक्षित शहरों पर:
- अहमदाबाद
- सूरत
- भोपाल
- इंदौर
- बंगलौर
- पुणे
- मुंबई
- चंडीगढ़
- त्रिवेन्द्रम
- हैदरावाद
- लखनऊ
ये है भारत के सबसे सस्ते हिल स्टेशन
अहमदाबाद:
अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है यह जितना बड़ा है उतना सुरक्षित भी है। यहाँ कामकाजी महिलाएँ पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं इसके कई कारण है यहाँ की सरकार और यहाँ की पुलिस सुरक्षा। अहमदाबाद एक ऐसा शहर है जो पूरी रात चलता है और यहाँ महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं होती। यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। गांधीनगर के पहले गुजरात की राजधानी अहमदाबाद ही थी।

सूरत:
सूरत भी गुजरात का ही एक शहर है वैसे तो गुजरात पूर्ण रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान है। यहाँ महिलाएँ आराम से नौकरी कर सकती हैं। यहाँ पुलिस भी अपने कार्य को लेकर काफी सक्रिय है जिसकी वजह से यहाँ क्राइम कम होते हैं।

एक नजर भारत के सबसे रोमांटिक हनीमून स्थलों पर
भोपाल:
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है और राजधानी होने के नाते भोपाल में सुरक्षा बल काफी सक्रिय है और यहाँ भी महिलाओं को कामकाज और नौकरी में परेशानी नहीं होती। यहाँ आराम से महिलाएँ अपनी नौकरी कर सकती है अगर कभी भी छेदछाड़ जैसे मामले कभी सामने आते हैं तो उनपर प्रतिक्रिया की जाती है।

इंदौर:
इंदौर मध्य प्रदेश का आईटी हब है और इसे मिनी बाम्बे के नाम से भी जाना जाता है। अगर महिलाओं के लिए भारत के 11 सबसे सुरक्षित शहरों के बारे में बात की जाये तो इंदौर उनमें से एक है। अभी हाल ही में इंदौर को सबसे साफ़ सुथरे शहर की उपाधि मिली है।

दोस्तों के साथ करनी हो मस्ती तो ये हैं भारत के 10 सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस
बंगलौर:
यह एक महानगर की गिनती में आने वाला शहर है यह आईटी सेक्टर का एक बहुत बड़ा हब है जहाँ लोग दूर-दूर से नौकरी करने के लिए आते हैं। अब अगर बात की जाये महिलाओं की सुरक्षा की तो नौकरी वाली महिलाओं के लिए यह एक ऐसा शहर है जो सुरक्षित है।

पुणे:
पुणे महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है जहाँ ढेरों सॉफ्टवेर कंपनी हैं और यहाँ दुनियाभर और भारत के हर कोने से लोग नौकरी करने के लिए आते हैं। महिलाओं के लिए यह सबसे सुरक्षित शहरों की गिनती में आता है। यहाँ महिलाएँ सुरक्षित रूप से नौकरी कर सकती हैं।

अगर आप भी बना रहे है अपने बच्चो के साथ पिकनिक का प्लान तो दिल्ली की ये जगहे आपके लिए है सबसे बेस्ट
मुंबई:
वैसे तो मुंबई फिल्म जगत के लिए काफी प्रसिद्द है लेकिन इसके बाद भी यह शहर कामकाजी महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित है। इस शहर में हजारों लोग हर दिन नौकरी की तलाश में आते हैं और यह शहर सभी को अपना लेता है। महिलाओं के लिए यह बहुत ही सुरक्षित है।

चंडीगढ़:
चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों की राजधानी है और बहुत ही प्लान सिटी है। यह शहर बहुत ही सुन्दर होने के साथ ही साथ सुरक्षित भी है। सुरक्षित शहरों की सूचि में यह भी आता है। यहाँ का माहौल बहुत ही अच्छा है।

घूम कर लेना चाहते है इन सर्दियों का मजा , तो ये है इंडिया के बेहतरीन वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशंस
त्रिवेन्द्रम:
त्रिवेन्द्रम केरल की राजधानी है और केरला को सबसे ज्यादा साक्षरता वाला राज्य कहा जाता है। अगर महिलाओं के लिए भारत के 11 सुरक्षित शहरों पर गौर किया जाए तो त्रिवेन्द्रम इनमें से एक है। और यहाँ भी नौकरी की कमी नहीं है।

हैदराबाद :
यह भी दक्षिण भारत का ही एक शहर है। यह तेलंगाना नामक राज्य की राजधानी है। हैदराबाद भी महिलाओं के लिए सुरक्षित शहरों की सूचि में आता है। यहाँ नौकरी पेशा महिलाएँ आराम पूर्वक नौकरी कर सकती हैं यहाँ का पुलिस बल सुरक्षा को लेकर काफी सक्रिय है।

अगर आप भी है आर्टिफिशियल ज्वैलरी पहनने के शौकीन तो दिल्ली की ये मार्केट हैं आपके लिए सबसे बेस्ट
लखनऊ:
लखनऊ नबाबों के नाम से जाना जाने वाला शहर है जो अपनी नबाबों वाली शान के लिए आज भी प्रसिद्द है। कामकाजी महिलाओं के लिए भारत के 11 सबसे स्सुरक्षित शहरों में से ये भी एक है। यहाँ नौकरी की भी कोई कमी नहीं है।

तो ये सभी 11 शहर कामकाजी महिलाओं के लिए भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक हैं। वहीँ सबसे असुरक्षित शहर हैं दिल्ली, नॉएडा, गुडगाँव, ग्वालियर इत्यादि यहाँ महिलाएँ खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।